Connect with us

उत्तराखण्ड

मानसून से पूर्व जलभराव का स्थायी समाधान: डीएम ने 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के सख्त निर्देश दिए,,


पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी ,, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर अमल, कैम्प कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित जनपद समीक्षा बैठक के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जलभराव रोकथाम पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। बैठक में मानसून पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि जलभराव प्रभावित सभी संवेदनशील क्षेत्रों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा, “मानसून से पहले स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को वर्षाकाल में परेशानी न हो।” हल्द्वानी नगर में 6 प्रमुख नालों के कारण जलभराव की समस्या प्रमुख है। नगर निगम के पुराने-नए वार्डों सहित सभी छोटे-बड़े नालों की निकासी हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा।
3 दिनों में डीपीआर प्रस्तुत करें अफसर
सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं यूयूएसडीए प्रोजेक्ट मैनेजर को हल्द्वानी नगर निगम, ग्रामीण नए वार्डों व रामनगर के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर डीपीआर तीन दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विभागीय प्रगति की समीक्षा: कई कार्य पूर्ण, अन्य तेजी से
रकसिया, कलसिया व देवखड़ी नालों पर विशेष ध्यान
अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे ने बताया कि रकसिया नाला बिरला स्कूल आगे ओवरफ्लो समस्या का समाधान प्रगति पर है। चौफुला चौराहा से पनियाली तक नहर कवरिंग पूर्ण। कलसिया नाले की सफाई मानसून पूर्व सुनिश्चित करें, ताकि गौला नदी में प्रवाह सुचारू रहे। काठगोदाम देवखड़ी नाले के कार्य मानसून से पहले समाप्त करें। नगर निगम के सभी छोटे नाले व गूलों की निकासी पर भी निर्देश।
रामनगर में 7 गांवों को मिलेगी राहत
रामनगर खंड अधिशासी अभियंता को चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी व मालधनचौड़ में निरीक्षण कर डीपीआर देने को कहा। चोरपानी-गौजानी समस्या हल। मालधनचौड़ कार्यों से 7 गांव जलभराव मुक्त होंगे।
किसानों का नुकसान न हो, गांवों में निकासी सुधारें
जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में जल निकासी सुधारें, स्वीकृत कार्य समयबद्ध पूर्ण करें। किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।
बैठक में प्रमुख उपस्थित
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, यूयूएसडीए प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप कुमार सहित अधिकारी मौजूद।,,

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page