उत्तराखण्ड
मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा,,
पिथौरागढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी की अध्यक्षता में जनपद पिथौरागढ़ के विकास भवन सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।एनआरएलएम की वित्तीय-भौतिक प्रगति पर जोर
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के विभिन्न घटकों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की गहन समीक्षा की गई। डॉ. सैनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के शेष लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए आ रही चुनौतियों के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पीएम आवास योजना की उपलब्धियां व प्रगतिप्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2016 से मार्च 2025 तक की उपलब्धियों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति पर चर्चा हुई। आवास सॉफ्ट सूची 2024, डीबीटी भुगतान की स्थिति एवं निर्माण कार्यों की गति पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने व लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उद्यमशाला व कौशल विकास योजनाओं पर फोकसमुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) के तहत उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों का मूल्यांकन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर स्थानीय रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डीडीयू-जीकेवाई 2.0 की भौतिक प्रगति व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई, जिसमें युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम व मनरेगा की समीक्षाआरसेटी एवं प्रसार प्रशिक्षण केंद्र थरकोट के कार्यक्रमों की प्रगति जांचते हुए शेष लक्ष्यों को समय से पूरा करने के आदेश दिए गए। मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय-भौतिक प्रगति, WCR, e-KYC, NMMS, प्रोजेक्ट उन्नति, मिशन अमृत सरोवर, युक्तधारा एवं e-MB जैसे घटकों की स्थिति की जानकारी ली गई।
ग्रामोत्थान व अन्य विकास कार्यग्रामोत्थान-ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के 2025-26 लक्ष्यों की प्रगति व शेष कार्यों की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनपद स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुझाव साझा किए गए।
बीडीओ प्रस्तुतिकरण व अंतिम निर्देशबैठक के अंत में सभी बीडीओ ने अपने विकास खंडों के उल्लेखनीय कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ. सैनी ने जनहित योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम पात्र लाभार्थियों को लाभ मिले।
उपस्थितगीण: प्रतीम भट्ट (डीपीएम ग्रामोत्थान), राजेश बिष्ट (डिस्ट्रिक थीमेटिक NRLM), पूर्णिमा थापा (डीपीएम DDUGKY), महेश पांडे (उपासक), जिला लीड बैंक अधिकारी, प्राचार्य थरकोट, 8 ब्लॉकों के बीडीओ, बीएमएम एवं ग्रामोत्थान के जिला-ब्लॉक कार्मिक।
































