Connect with us

Uncategorized

जनगणना 2027: हल्द्वानी नगर निगम में प्रगणक व सुपरवाइजरों का भवन गणना प्रशिक्षण प्रारंभ,,


हल्द्वानी। भारत की जनगणना 2027 के तहत भवन गणना (मकान सूचीकरण) हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आज नगर निगम के तत्वावधान में प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, बागजाला में आधिकारिक रूप से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त/मुख्य जनगणना अधिकारी, जनगणना निदेशालय से आबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में हुई, जिसमें श्री विमलेश प्रजापति, चार्ज अधिकारी गणेश भट्ट एवं गजेंद्र पाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आज पहले दिन कुल 185 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने तीन‑दिवसीय प्रशिक्षण श्रृंखला में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान भवन गणना, डिजिटल डाटा संग्रह प्रक्रिया, फॉर्म भरने का तरीका, निर्देशानुसार घर‑घर जाकर सूचना लेने की विधि एवं संवेदनशील जानकारियों के संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 के प्रथम चरण में हल्द्वानी नगर निगम के 60 वार्डों में 24 अप्रैल से 25 मई तक भवनों की पूर्ण सूची तैयार करने की कार्ययोजना को सफलतापूर्वक निभाने के लिए आवश्यक क्षमता विकास पर आधारित है। अधिकारियों ने प्रगणकों से त्रुटिरहित, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से डाटा संग्रह सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page