Connect with us

उत्तराखण्ड

डीडीहाट का आयुष्मान आरोग्य मंदिर राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित,,


उच्चीकरण से क्षेत्रीय जनता को मिलेंगी प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं
डीडीहाट, 24 मार्च 2026: भारत सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत संचालित डीडीहाट के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। इस चिकित्सालय को उच्चीकृत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
निकट भविष्य में डीडीहाट नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के तहत क्षारसूत्र चिकित्सा, नेत्र रोगों का विशेष आयुर्वेदिक उपचार तथा पंचकर्म आधारित थेरेपी सहित उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे जनता को सुरक्षित, किफायती और प्रभावी आयुर्वेदिक उपचार एक ही स्थान पर मिल सकेंगे।
विशिष्ट चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डा. अतुल बडोनी (एम.एस. शल्य) और डा. आकांक्षा (एम.एस. शालाक्य) जैसी विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page