उत्तराखण्ड
नैनीताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,,
नैनीताल, 24 मार्च 2026
दीप प्रज्वलन से शुभारंभ कर विश्व टीबी दिवस के अवसर पर ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डीटीओ डॉ. राजेश डकरियाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मदन मेहरा एवं डीपीसी अजय भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
टीबी जागरूकता पर विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं टीबी चैंपियनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं निःशुल्क उपचार के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी को टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति
जनपद नैनीताल की कुल 469 ग्राम पंचायतों में से 203 ने टीबी मुक्त दावा प्रस्तुत किया। इनमें 71 को कांस्य, 82 को रजत तथा 50 को स्वर्ण श्रेणी में सम्मानित किया गया। इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट लीड विजय कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
अन्य सहयोगियों की भूमिका
यूओयू से ललित, आरोही संस्था से समीरन त्रिपाठी, प्रमोद भट्ट, संतोष पांडे, परस साहा, दिनेश रावत, मनोज सती, कैलाश कांडपाल एवं कमलेश बछकेती सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम डॉ. लक्ष्मण मेहता, डॉ. अनुरोध गंगोला, मदन मेहरा, पारस साह, प्रमोद भट्ट, कमलेश, संतोष, विजय, दिनेश रावत, मनोज सती, दिनेश बोरा, भूपेंद्र, पूर्णिमा, आरती, बीना, देवेंद्र एवं ललित की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल
















