उत्तराखण्ड
ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में चल रहा ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट,,
चुनाखान (नैनीताल), 9 अप्रैल 2026: ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान में ऑल इंडिया टेनिस संघ द्वारा 6 से 10 अप्रैल तक मेंस ओपन टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है, जिसमें कुल 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल है।
वर्षा से बाधित मैच, फिर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल
8 अप्रैल को भारी वर्षा के कारण मैच बाधित रहे। 9 अप्रैल को एकल और युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
एकल वर्ग क्वार्टर फाइनल परिणाम:
वंश बिष्ट ने सजल केसरवानी को 6-2, 6-3 से हराया।
चंद्रिल सूद ने चंद्र सिद्धार्थ को 6-4, 7-5 से पराजित किया।
वंश नांदल ने लक्षित सूद को 6-2, 7-5 से जीता।
सार्थक गुलाटी ने अर्णव हर्ष को 6-2, 6-2 से हराया।
एकल सेमीफाइनल परिणाम:
वंश बिष्ट (दिल्ली) ने चंद्रिल सूद (उत्तर प्रदेश) को रोमांचक मुकाबले में 6-2, 7-6 (17-15) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वंश नांदल (हरियाणा) ने सार्थक गुलाटी (पंजाब) को 7-5, 6-3 से परास्त कर फाइनल टिकट हासिल किया।
युगल वर्ग क्वार्टर फाइनल परिणाम:
मोक्षक रेड्डी और चंद्र सिद्धार्थ (तमिलनाडु) ने पिंगल चौधरी (हरियाणा) व राहुल यादव (पंजाब) को 6-3, 6-2 से हराया।
सजल केसरवानी (उत्तर प्रदेश) और वंश नांदल (हरियाणा) ने अमनदीप सिंह (दिल्ली) व सूर्यदीप राणा (उत्तराखंड) को 6-3, 6-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
टूर्नामेंट का महत्व और आयोजन
यह टूर्नामेंट उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होता है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल का पूर्ण सहयोग रहता है। टूर्नामेंट डायरेक्टर डी.एस. रावत ने बताया कि यह स्वर्गीय बी.एस. रावत की स्मृति में कराया जाता है। टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों की उपस्थिति और उत्साह सराहनीय रहा। पराजित खिलाड़ियों को राउंड के अनुसार पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
कल 10 अप्रैल को एकल और युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।


















