Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा अपनी मांगों को लेकर लामबंद,

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन एवं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा की आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की गेट मीटिंग का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन नेहरू कॉलोनी में आयोजित किया गयाl तत्पश्चात उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त कर्मचारियों द्वारा नवगठित उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का श्रम न्यायालय से पंजीकरण संख्या 431 के आवंटन होने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत एवं नारेबाजी के साथ साथ खुशी जाहिर की गई l संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेश बिंजोला द्वारा अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 1 सितंबर 2022 को मुख्य महाप्रबंधक महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसकी प्रति माननीय मुख्यमंत्री एवं सचिव पेयजल को भी प्रेषित की गई जिस पर वर्तमान तक कार्यवाही ना होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है संगठन के अध्यक्ष श्री संजय जोशी द्वारा अपने संबोधन में कहा है कि कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड का लाभ शीघ्र दिया जाए l कार्यकारी अध्यक्ष श्री धन सिंह नेगी द्वारा कहा गया कि यदि समय रहते सरकार व शासन प्रबंधक पक्ष कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी मंडली अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि जल संस्थान व जल निगम का शीघ्र एकीकरण करते हुए राजकीय करण एवं गलत की गई नियुक्तियों को तत्काल रद्द किया जाए l मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत द्वारा कहा गया कि कर्मचारियों को 10 16 26 एसीपी का लाभ दिया जाए प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल और महेश राम द्वारा कहा गया कि पीटीसी ठेकेदारी प्रथा पर लगे कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों का मानदेय श्रम न्यायालय के मानकों के अनुरूप दिया जाए l मुख्य मांगे निम्नवत है:- 1-उत्तराखंड जल संस्थान एवं पेयजल निगम का एकीकरण कर राजकीय करण किया जाए l 2- राजकीय कार्मिकों की भांति उत्तराखंड जल संस्थान के कार्मिकों को भी शीघ्रता शीघ्र आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए l 3-समूह घ से समूह ग में शीघ्रता शीघ्र पदोन्नति की जाए l 4 आईटीआई धारकों को विद्युत विभाग व सिंचाई विभाग की भाती कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति की जाए l 5- नवंबर 2003 को विनियमित हुए कर्मचारि जो 1996 से सहत वेतन प्राप्त कर रहे सभी कार्मिकों की वर्ष 1996 से सेवा की गणना करते हुए लोक निर्माण विभाग की भांति सेवालाभ प्रदान किया जाए l 6- पूर्व में विभाग द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिकों को दी जा रही राशिकरण की सुविधा को बहाल किया जाए l 7- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी वाहन चालकों की भांति स्टाफिंग पैटर्न लागू करते हुए ग्रेड पे 4200 दिया जाए l 8- राज्य कार्मिकों की भांति उत्तराखंड जल संस्थान के कार्मिकों को भी समान रूप से वाहन भत्ता की सुविधा अनुमन्य कराई जाए l 9- मिनिस्ट्रियल संवर्ग में मुख्यालय स्तर पर जो सीधी भर्ती के पद नहीं है को आउट सोर्स के माध्यम से भरे गए हैं ऐसी नियुक्तियों को तत्काल रद्द किया जाए l 10- पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल किया जाए l 11- उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को रुपए 35000 मासिक वेतन दिया जाए सभा को प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल संयुक्त मोर्चा के सलाहकार चंद्र बल्लभ गैरोला महेश राम मंडली अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी मंडल महामंत्री शिशुपाल सिंह रावत मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला भारत सिंह रावत अमित कुमार और अशोक दयाल नरेंद्र राजपूत रघुवीर सिंह रावत प्रवीण सैनी संजय शर्मा राजकुमार अग्रवाल राजेश शर्मा अनिल शर्मा पंकज सिंघल आशीष तिवारी ओम प्रकाश कनोजिया धूम सिंह सोलंकी दुर्ग सिंह दीपक शिव प्रसाद शर्मा गणेश गोदियाल सरिता नेगी प्रेम सिंह नेगी संजय कुमार प्रेम कुकरेती जगमोहन सिंह बिष्ट प्रवीण गोसाई रामप्रसाद चंदोला संयोजक प्रेम सिंह रावत सुंदर सिंह चौहान धन सिंह बिष्ट बलबीर सिंह शशि मंगाई कुलबीर सिंह विशंभर सिंह राजीव कुमार मेहर सिंह सतीश पाछा राजेंद्र बिष्ट डीपी बद्री संपूर्ण सिंह गुसाईं रामेश्वर डोभाल धन सिंह चौहान कोमल बिष्ट चतर सिंह प्रदीप तोमर सुधीर काला लालाराम ओमपाल ओम प्रकाश के के बुधनी रमेश आर्य हेमंत भट्ट विजय शाह कुमारी पूजा पवार श्रीमती रोसी देवी श्रीमती कांता आशीष चौहान नंदा राज सुनील जोशी राकेश शर्मा आदि ने संबोधित किया निवेदक रमेश बिंजोला प्रदेश महामंत्री एवं मुख्य संयोजक उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा देहरादून

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page