Homeउत्तराखण्डजम्मू कश्मीर के राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर...

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर हल्द्वानी के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश कुमार की खोजबीन में तेजी लाने का आग्रह किया

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर हल्द्वानी के संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ महेश कुमार की खोजबीन में तेजी लाने का आग्रह किया है। साथी उन्हें पत्र मेल भी किया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल श्री सिन्हा से वार्ता करते हुए अवगत कराया है कि पुलवामा क्षेत्र में लकड़ी का पुल टूटने से वहां घूमने गए डॉक्टर महेश कुमार तरशर झील में डूब गए हैं। पिछले 8 दिनों से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। है। डॉ महेश कुमार के परिजन जिसमें उनकी पत्नी और पुत्री पुलवामा पुलिस स्टेशन क्षेत्र जम्मू कश्मीर में पति का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   सारथी फाउंडेशन समिति ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया,,,

श्री भट्ट ने डॉ महेश की पुत्री मालविका से भी दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि इस दुख और संकट की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं श्री भट्ट ने डॉ महेश की पत्नी और पुत्री को वापस घर लौटने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि जैसे ही डॉ महेश की जानकारी प्राप्त होगी तो वह तत्काल उन्हें अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें -   केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज का किया उद्घाटन,,,
यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के दौरे के दूसरे दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया निरीक्षण ,,,

श्री भट्ट को दूरभाष पर राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा भी बताया गया कि जम्मू कश्मीर घूमने आए डॉक्टर महेश कुमार को एनडीआरएफ मॉनिटरिंग इंस्टिट्यूट स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन खोजबीन कर रहा है और उनके लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट को आश्वस्त किया गया है कि जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी तो तत्काल सूचित किया जाएगा।

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   जी 20 की तैयारियों हेतु शुरू हुआ निर्माण, रंगरोगन व स्वच्छ्ता कार्य, नया गांव से मोहान तक बदलेगी तस्वीर,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page