Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी रीना जोशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर...

जिलाधिकारी रीना जोशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कलेक्ट्रेट से तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बागेश्वर
जिलाधिकारी रीना जोशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट से तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे। इतना ही नही इसके माध्यम से उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत करा सकते हैं। राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और भी प्रबल करता है।  उन्होंने कहा ‘तिरंगा’ देश को जोड़ने के साथ-साथ हमारे भीतर राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के भाव जागृत करता है।

उन्होंने कहा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के दौरे के दूसरे दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया निरीक्षण ,,,
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंदों को भोजन कराना ही हमारा धर्म है केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट,,,

उन्होंने जनपदवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में ध्वज फहराने की अपील भी की।

रैली में साईकिल एसोसिएशन के भूपेश कनवाल, अनिल भाकुनी, हरीश जोशी, सुन्दर सिंह बोरा सहित पर्यटन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   जान पहचान होने पर भी अलमारी में रखे आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ,

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के दौरे के दूसरे दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया निरीक्षण ,,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page