Connect with us

उत्तराखण्ड

सांसद/ केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ,,

हल्द्वानी,

सर्किट हाउस, काठगोदाम में सांसद/ केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना शहर व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दूरसंचार, राष्ट्रीय खाद्य योजना, जल जीवन मिशन सहित 33 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में एनएचएआई सहित अन्य अधिकारियों की गैरहाजिरी पर सांसद ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। कहा की केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनमें तेजी लाई जाए।।बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद अजय भट्ट ने युवाओं में बढ़ती नशे प्रवृत्ति पर चिंता जाहिर करते हुए इसके रोकथाम हेतु आवश्यक कदम व प्रयास के निर्देश पुलिस व जिला प्रशासन को दिए। इसके सफल अभियान हेतु आमजन से भी अपने पाल्यों पर विशेष ध्यान देने, गतिविधियों पर नजर बनाए रखने व जागरूक रहने की अपील की है। कहा कि सामूहिक भागीदारी से इस जाल पर सफलता हासिल की जा सकती है। बताया कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक जनपद में संचालित शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग क्लब कमेटी का गठन किया गया है जिसमें सदस्य के रूप में संस्थान के ही जागरूक छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्य को सम्मिलित किया गया है। बैठक में सांसद ने आपदा के दृष्टिगत जिलाधिकारी से जनपद की तैयारियों व वस्तुस्थिति से विस्तार में जानकारी ली। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि वर्तमान में जनपद की स्थिति सामान्य है। समस्त कार्यदायी संस्था को मार्ग के बंद होने पर यथाशीघ्र मार्ग को रिस्टोर करने के निर्देश जारी किए गए है जिनके सत्यापन का सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन 24*7 घण्टे पूरी तरह से सक्रिय है। जनपद में पूर्ति विभाग द्वारा 212 दूरस्थ गांव चिन्हित है जहाँ माह सितम्बर तक अग्रिम राशन की व्यवस्था कर दी गई है। जलजनित रोगों की रोकथाम हेतु शहरी निकाय, स्वास्थ्य व जल संस्थान द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। शहरी व स्थानीय निकायों द्वारा नियमित फॉगिंग व जल संस्थान द्वारा पेयजल की स्वच्छ्ता हेतु वाटर टैंकों में क्लोरीन की गोली डाली गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंटेग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत रोगों की प्रवृत्ति पर निगरानी हेतु नियमित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है।।सांसद ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं में कार्य शुरू होने से पूर्व की सूचना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश समस्त अधिकारियों को दिए। कहा कि अधिकारियों का दायित्व है कि प्रत्येक योजनाओं के शुरू होने से पूर्व समस्त जानकारी को जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। बैठक में दूरसंचार के महाप्रबंधक महेश सिंह ने बताया कि 47 स्थलों पर टावर स्थापित किये जाने है जिसमें से 46 स्थलों पर भूमि चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। शेष एक स्थल पर भूमि चिन्हीकरण का कार्य जारी है व शीघ्र ही भूमि आवंटित हो जायेगी। भारतनेट, दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना ,जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों (जीपी) को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है। वर्तमान में जनपद के विकासखण्ड रामनगर, रामगढ़, कोटाबाग व ओखलकांडा को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ दिया गया है, द्वितीय चरण में शेष ब्लॉकों में कार्य किया जाना है।।बैठक में सांसद ने दूरसंचार विभाग को बीएसएनएल टावर में लगी बैटरी की सूची, पीएमजीएसवाई को वर्तमान में क्रियान्वित पुलों, लघु सिंचाई को हाईड्रम की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराने के निर्देश दिए। जल निगम को जल जीवन मिशन के तहत कार्यों में तेजी लाने, अघोषित विद्युत कटौती, ट्यूबवेल के बार बार खराब होने पर सुधार के निर्देश दिए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज की समस्या हो या पानी की उस पर काम किया जा रहा है। एनएचएआई, एनएच और उज्जवला योजना इन सभी पर अधिकारियों द्वारा पूरी रिपोर्ट पेश की गई थी, जल जीवन मिशन में भी 1000 करोड़ का काम जिले में हो रहा है।।।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक कालाढूंगी वंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, डॉ मोहन सिंह बिष्ट,मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा, हरीश बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, परियोजना निदेशक अजय सिंह डीडीओ गोपाल गिरी सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

  • उत्तराखण्ड

    होंडा ने लॉन्च की नई 2025 एक्टिवा 125,.स्कूटर बोले तो एक्टिवा’,

    By

    हल्द्वनी, : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HIMSI) ने आज एक्टिवा 125 का नया 08028-अनुपालक संस्क्रण...

  • उत्तराखण्ड

    समाजसेवी जौलजीबी धारचूला शकुंतला दताल द्वारा जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी से भेंटकर, घस्कु से कुरीला मोटर मार्ग निर्माण किए जाने हेतु ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित गया,

    By

    ,पिथौरागढ़, माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के माध्यम से घस्कु से कुरीला मोटर मार्ग...

  • उत्तराखण्ड

    भक्ति का सुगंध बिखेरते हुए 58वें निरंकारी सन्त समागम का सफलतापूर्वक समापन

    By

    जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हल्द्वानी ‘‘जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है।’ये उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के तीसरे एवं समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस तीन दिवसीय समागम का कल रात विधिवत रूप में सफलता पूर्वक समापन हो गया। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य जीवन को इसलिए ऊँचा माना गया है, क्योंकि इस जीवन में आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है। परमात्मा निराकार है, और इस परम सत्य को जानना मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि जीवन एक वरदान है और इसे परमात्मा के साथ हर पल जुड़कर जीना चाहिए। जीवन के हर पल को सही दिशा में जीने से ही हमें आत्मिक सन्तोष एवं शान्ति मिल सकती है, हम असीम की ओर बढ़ सकते हैं। इसके पूर्व समागम के दूसरे दिन सतगुरु माता जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि जीवन में भक्ति के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहकर संतुलित जीवन जियें यह आवाहन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिंपरी पुणे में आयोजित 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन शाम को सत्संग समारोह में विशाल रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया। सतगुरु माताजी ने फरमाया कि जैसे एक पक्षी को उड़ने के लिए दोनों पंखों की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन में भक्ति के साथ साथ अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाना अति आवश्यक है। यदि कोई केवल भक्ति में ही लीन रहते हैं और कर्मक्षेत्र से दूर भागने का प्रयास करते हैं तो जीवन संतुलित बनना सम्भव नहीं। दूसरी तरफ भक्ति या आध्यात्मिकता से किनारा करते हुए केवल भौतिक उपलब्धियों के पीछे भागने से जीवन को पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती। सतगुरु माताजी ने आगे समझाया कि वास्तव में भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वाह का संतुलन तभी सम्भव हो पाता है जब हम जीवन में नेक नीयत, ईश्वर के प्रति निष्काम निरिच्छित प्रेम और समर्पित भाव से सेवा का जज्बा रखें। केवल ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना काफी नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। एक उदाहरण के द्वारा सतगुरु माता जी ने समझाया कि जैसे कोई दुकानदार अपने काम को पूरी ईमानदारी और संतुलन के साथ करता है, ग्राहक को मांग के अनुसार सही नापतोल करके माल देता है और उसका उचित मूल्य स्वीकारता है। अपने कार्य में पूरी तरह से संतुलन बनाए रखता है। इसी तरह भक्त परमात्मा से जुड़कर हर कार्य उसके अहसास में करता रहता है, सत्संग सेवा एवं सिमरण को प्राथमिकता देता है, यही वास्तविकता में भक्ति का असली स्वरूप है। इसके पहले आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने विचारों में कहा कि भक्ति का उद्देश्य परमात्मा के साथ एक प्रेमपूर्ण नाता जोड़ने का हो। इसके लिए संतों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत होता है जो हमें अपनी आत्मा का मूल स्वरूप परमात्मा को जानकर जीवन का विस्तार असीम सच्चाई की ओर बढ़ाने की शिक्षा देता है। आपने बताया कि हमें अपनी आस्था और श्रद्धा को सच्चाई की ओर मोड़ना चाहिए और हर पल कदम में परमात्मा के प्रेम को महसूस करना चाहिए तभी सही मायनो में भक्ति का विस्तार सार्थक होगा। समागम की कुछ झलकियां कवि दरबार             समागम के तीसरे दिन एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिसका विषय था ‘विस्तार – असीम की ओर।’महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 21 कवियों ने मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, कोंकणी, भोजपुरी आदि भाषाओं में इस कवि दरबार में काव्य पाठ करते हुए मिशन के दिव्य सन्देश को प्रसारित किया। श्रोताओं द्वारा कवियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।             मुख्य कवि दरबार के अतिरिक्त समागम के पहले दिन बाल कवि दरबार एवं दूसरे दिन महिला कवि दरबार का आयोजन लघु रूप में किया गया। इन दोनों लघु कवि दरबार कार्यक्रमों में मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से 6 बाल कवि एवं 6 महिला कवियों ने काव्य पाठ किया जिसकी श्रोताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।  निरंकारी प्रदर्शनी...

  • उत्तराखण्ड

    विशाल वर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष और हर्षित तिवारी जिला प्रभारी,

    By

    हल्द्वानी आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी अनुज कांत अग्रवाल जी...

Trending News

Follow Facebook Page