Connect with us

उत्तराखण्ड

अगर गम्भीरता से सोचें तो हर समस्या का समाधान है। डॉ हृदयेश कुमार,,

जब जलवायु परिवर्तन समाज के कुछ वर्ग के लोगों की आमदनी को प्रभावित करता है, जब वे वित्तीय समस्याओं से इतने तंग आ जाते हैं कि आत्महत्या करने तक पर मजबूर हो जाते हैं, या जब प्राकृतिक जलस्रोत पर अतिक्रमण हो जाता है और इससे खेती पर असर पड़ता है तो आपके पास इसका क्या समाधान है? यहां हम कुछ ऐसे लोगों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने ऐसे मुद्दों के लिए अच्छे समाधान निकाले हैं।

हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। वहीं मौजूदा साल में सूखे से किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम से सेब के कई किसानों की उपज 2020 के मुकाबले 50 से 75% तक घट गई, जिससे उनकी नियमित आय प्रभावित हो रही है। पर हिमाचल के करसोग की रहने वाली 30 वर्षीय अपराजिता बंसल (तीसरी पीढ़ी की किसान) ने ‘फल-फूल’ नाम से ऑनलाइन कंपनी शुरू की और सीधे देशभर में उपज बेची।

उन्होंने कम दाम देने वाली मंडियों तक जाने के बजाय सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का फैसला किया। वे माता-पिता को सीधे सेब बेचने में मदद करने के लिए चार सालों से ऑनलाइन बाजार बिक्री प्रक्रिया पर काम कर रही हैं।

सिर्फ अपराजिता ही नहीं, हिमाचल के कई छात्र हैं, जो उच्च शिक्षा के लिए बाहर गए थे, अब फार्म पर लौट रहे हैं ताकि बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय देशभर के उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन स्टोर बनाएं। लेकिन इनमें से कई विक्रेता आज पैकेजिंग-लॉजिस्टिक समस्याएं झेल रहे हैं, क्योंकि भारतीय पैकेजिंग व डिलीवरी सिस्टम इतना परिपक्व नहीं कि महंगे व जल्दी खराब होने वाले सामान का सुरक्षित परिवहन करेे। हालांकि मुझे यकीन है, मिलेनियल्स या जेन-ज़ी में से कोई जल्द ही टिकाऊ डिलीवरी तंत्र लाएगा, ताकि फल ग्राहकों तक अच्छी स्थिति में पहुंचा सकें।

यदि इस साल हिमाचल को कीमत संबंधी दिक्कतें झेलनी पड़ीं तो तमिलनाडु में 15 वर्षों से एक अलग ही मुद्दा था- कीटनाशक तक पहुंच रखने वाले किसानों की बड़ी संख्या में आत्महत्या। उन्होंने 2010 से 2019 के बीच एक प्रयोग किया था- कीटनाशकों के लिए लॉकर प्रणाली! बिल्कुल बैंक लॉकर की तरह जहां खोलने के लिए दो चाबियां लगती हैं।

कीटनाशकों तक पहुंचने के लिए भी हर किसान को अपनी चाबी लेनी होती है और दूसरी कम्युनिटी द्वारा नियुक्त प्रबंधक के पास होती है। बैंकिंग-ऑवर्स की तरह कीटनाशकों के लिए लॉकरों तक केवल तय समय में पहुंचा जा सकता है।

मनोचिकित्सक डॉ. लक्ष्मी विजयकुमार ने कीटनाशकों से संबंधित किसानों की आत्महत्याओं से निपटने के लिए तमिलनाडु की अपनी तरह की पहली केंद्रीकृत ‘लॉकर प्रणाली’ शुरू की। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2010 में इस प्रयोग का समर्थन किया और एक साल के भीतर आत्महत्याओं व आत्महत्याओं के प्रयास की दर हर एक लाख में 33 से घटकर 5 हो गई। 2019 के अंत तक, गांवों को कीटनाशक-आत्महत्या-मुक्त के रूप में मान्यता दी गई।

पिछले दशक में, गंगा की सहायक नदी सई के जलप्रवाह में अपना योगदान देने वाली ‘सकरनी’ नामक एक छोटी नदी के किनारों पर किसानों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया था। कई ने अपनी खेती नदी के किनारे तक फैला दी थी। नतीजतन, नदी ने रास्ता बदल लिया और कुछ हिस्सों में उथली हो गई।

यूपी के प्रतापगढ़ के तीन ब्लॉकों के 20 गांवों के 30 हजार से अधिक लोगों ने 27.7 किमी लंबे इस रास्ते को ठीक करने के लिए 10 महीने से अधिक मेहनत की, और अब वह अपने प्राकृतिक रास्ते पर बह रही है। पर्यावरण-सेना नामक एक गैर-सरकारी संगठन के प्रमुख और एक स्थानीय हरित-कार्यकर्ता अजय क्रांतिकारी ने नदी को उसके प्राकृतिक रास्ते पर लाने के अभियान का नेतृत्व किया और सबसे पहले जिला पर्यावरण समिति के समक्ष यह मुद्दा उठाया।

फंडा यह है कि समस्याओं का समाधान खोजने की मानसिकता होना इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है कि समाधान कौन खोजता है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

  • उत्तराखण्ड

    भक्ति का सुगंध बिखेरते हुए 58वें निरंकारी सन्त समागम का सफलतापूर्वक समापन

    By

    जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हल्द्वानी ‘‘जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है।’ये उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के तीसरे एवं समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस तीन दिवसीय समागम का कल रात विधिवत रूप में सफलता पूर्वक समापन हो गया। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य जीवन को इसलिए ऊँचा माना गया है, क्योंकि इस जीवन में आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है। परमात्मा निराकार है, और इस परम सत्य को जानना मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि जीवन एक वरदान है और इसे परमात्मा के साथ हर पल जुड़कर जीना चाहिए। जीवन के हर पल को सही दिशा में जीने से ही हमें आत्मिक सन्तोष एवं शान्ति मिल सकती है, हम असीम की ओर बढ़ सकते हैं। इसके पूर्व समागम के दूसरे दिन सतगुरु माता जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि जीवन में भक्ति के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहकर संतुलित जीवन जियें यह आवाहन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिंपरी पुणे में आयोजित 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन शाम को सत्संग समारोह में विशाल रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया। सतगुरु माताजी ने फरमाया कि जैसे एक पक्षी को उड़ने के लिए दोनों पंखों की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन में भक्ति के साथ साथ अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाना अति आवश्यक है। यदि कोई केवल भक्ति में ही लीन रहते हैं और कर्मक्षेत्र से दूर भागने का प्रयास करते हैं तो जीवन संतुलित बनना सम्भव नहीं। दूसरी तरफ भक्ति या आध्यात्मिकता से किनारा करते हुए केवल भौतिक उपलब्धियों के पीछे भागने से जीवन को पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती। सतगुरु माताजी ने आगे समझाया कि वास्तव में भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वाह का संतुलन तभी सम्भव हो पाता है जब हम जीवन में नेक नीयत, ईश्वर के प्रति निष्काम निरिच्छित प्रेम और समर्पित भाव से सेवा का जज्बा रखें। केवल ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना काफी नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। एक उदाहरण के द्वारा सतगुरु माता जी ने समझाया कि जैसे कोई दुकानदार अपने काम को पूरी ईमानदारी और संतुलन के साथ करता है, ग्राहक को मांग के अनुसार सही नापतोल करके माल देता है और उसका उचित मूल्य स्वीकारता है। अपने कार्य में पूरी तरह से संतुलन बनाए रखता है। इसी तरह भक्त परमात्मा से जुड़कर हर कार्य उसके अहसास में करता रहता है, सत्संग सेवा एवं सिमरण को प्राथमिकता देता है, यही वास्तविकता में भक्ति का असली स्वरूप है। इसके पहले आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने विचारों में कहा कि भक्ति का उद्देश्य परमात्मा के साथ एक प्रेमपूर्ण नाता जोड़ने का हो। इसके लिए संतों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत होता है जो हमें अपनी आत्मा का मूल स्वरूप परमात्मा को जानकर जीवन का विस्तार असीम सच्चाई की ओर बढ़ाने की शिक्षा देता है। आपने बताया कि हमें अपनी आस्था और श्रद्धा को सच्चाई की ओर मोड़ना चाहिए और हर पल कदम में परमात्मा के प्रेम को महसूस करना चाहिए तभी सही मायनो में भक्ति का विस्तार सार्थक होगा। समागम की कुछ झलकियां कवि दरबार             समागम के तीसरे दिन एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिसका विषय था ‘विस्तार – असीम की ओर।’महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 21 कवियों ने मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, कोंकणी, भोजपुरी आदि भाषाओं में इस कवि दरबार में काव्य पाठ करते हुए मिशन के दिव्य सन्देश को प्रसारित किया। श्रोताओं द्वारा कवियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।             मुख्य कवि दरबार के अतिरिक्त समागम के पहले दिन बाल कवि दरबार एवं दूसरे दिन महिला कवि दरबार का आयोजन लघु रूप में किया गया। इन दोनों लघु कवि दरबार कार्यक्रमों में मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से 6 बाल कवि एवं 6 महिला कवियों ने काव्य पाठ किया जिसकी श्रोताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।  निरंकारी प्रदर्शनी...

  • उत्तराखण्ड

    विशाल वर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष और हर्षित तिवारी जिला प्रभारी,

    By

    हल्द्वानी आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी अनुज कांत अग्रवाल जी...

  • उत्तराखण्ड

    स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य।,

    By

    मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया...

  • उत्तराखण्ड

    प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की करी मांग।,

    By

    भवाली: भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन...

Trending News

Follow Facebook Page