Homeउत्तराखण्डविश्व पर्यावरण दिवस को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता...

विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है।

हल्द्वानी
विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, ‘ओन्ली वन अर्थ’ मतलब ‘केवल एक पृथ्वी’ है। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देहरादून से समस्त जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुये देहरादून सचिवालय व विधानसभा से प्लास्टिक फ्री ज़ोन की शुरुआत के निर्देश भी दिए। उत्तराखंड को प्लास्टिक उन्मुक्त बनाने के लिये समस्त जिलाधिकारी के साथ ही जनसहभागिता के सहयोग पर विशेष जोर दिया। कहा कि सामूहिक जनसहभागिता से किसी भी पहल को सफल बनाया जा सकता है। इसी प्रकार आमजन की आजीविका को वनों से जोड़कर संरक्षित करने की बात भी कही।
सीएम ने राज्य में सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) की तर्ज पर सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी) के आकलन पर जोर दिया ।सकल पर्यावरण उत्पाद का अभिप्राय है कि प्राकृतिक संसाधनों में हुई वृद्धि के आधार पर समय-समय पर पर्यावरण की स्थिति का आकलन करना। सकल पर्यावरण उत्पाद एक ऐसा उपाय है जिससे आर्थिक विकास के सामानांतर पर्यावरणीय विकास पर नज़र रखी जा सकेगी। यह किसी भी वर्ष में जीडीपी की बराबरी में जंगलों, मिट्टी और पानी के विकास व हवा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देगा।
उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। राज्य में अवस्थित गाड़, गधेरे, छो, पंधेरे, नदियों में जलस्तर में वृद्धि हेतु समय समय पर साफ सफाई, खंती, चाल खाल का निर्माण किया जाय जिससे भूमिगत जल रिचार्ज हो सके। इसके साथ ही जल संरक्षण, संवर्धन व प्रबन्धन की बात कही।
विदित है कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए स्टाकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने भाग लिया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।

यह भी पढ़ें -   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला पुलिस कर्मी को किया सम्मानित,
यह भी पढ़ें -   नैनीताल बैंक की १६७वीं शाखा का उदघाटन,,

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएफओ पूर्वी तराई अभिलाषा सिंह उपस्थित थी।

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग कोसी नदी पर स्टील गर्डर मोटर ब्रिज का किया उद्घाटन,,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page