Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लालकुआं में मुख्यमंत्री घोषणा के सम्बन्ध...

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लालकुआं में मुख्यमंत्री घोषणा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

हल्द्वानी
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लालकुआं विधानसभा डा0 मोहन सिंह बिष्ट के साथ लालकुंआ क्षेत्र मे आपदा से ग्रस्त सड़क, पेयजल व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री घोषणा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में विधायक श्री बिष्ट ने बताया कि गौलापार में किसानों के लिए वर्षाकाल में सिचाई हेतु गौला मे तटबंध लगाकर सिंचाई हेतु पानी दिया जाता था, लेकिन वर्तमान तक कोई कार्य नही किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को गौला नदी में वायर प्लेटिंग तत्काल की जाए ताकि किसानों को जल्द पानी उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि धनराशि ना होने पर शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी। विधायक डा0 बिष्ट ने कहा गौलापार की मुख्य नहर वर्षा के कारण बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे किसानों को सिचाई हेतु पानी नही मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को निर्देश दिये कि तत्काल नहर मरम्मत कार्य किया जाए।
चोरगलिया-सितारगंज सडक पर सूखी नदी मे वर्षा काल में पानी अधिक आने से सडक क्षतिग्रस्त हो रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं प्रभागीय वनाधिकारी को संयुक्त निरीक्षण कर समाधान कराने के शीघ्र निर्देश दिये। विधायक डा0 बिष्ट ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जो सडकें अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है उन्हें पेंचवर्क कराने के निर्देश लोनिवि के अधिकारियांें को दिये। नलकूप विभाग के अधिकारिंयों ने जिलाधिकारी को बताया गया कि लालकुआं विधासभा क्षेत्र में दो नलकूप हेतु 50 प्रतिशत धनराशि स्वीकृत हो गई है लेकिन बांकी धनराशि काफी समय से लम्बित है। जिस पर जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर दूरभाष पर वार्ता कर जल्द धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। विधायक श्री बिष्ट ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि लालकुआं विधानसभा में पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के पद पर स्टाफ नही होने से कार्य नही हो पा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही स्टाफ की कमी को दूर किया दिया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा सरकार द्वारा जो भी योजनायें चलाई जा रही है वह समयबद्ध तरीके धरातल पर उतरे, जिससे कि आम जनमानस को कोई परेशानी ना होने पाये।

यह भी पढ़ें -   होली में व शब-ए -बरात में कोई हुडदंग या अप्रिय घटना कारित करता है तो उसकी सूचना तत्काल डायल 112 में काल कर तत्काल पुलिस को सूचना दें,,पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनन्द,,
यह भी पढ़ें -   पर्वतीय पत्रकार महासंघ की होली में कलाकारों ने बांधा समा,,

बैठक में उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी के साथ ही सिंचाई, जलसंस्थान, नलकूप, पेयजल व वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   होली में व शब-ए -बरात में कोई हुडदंग या अप्रिय घटना कारित करता है तो उसकी सूचना तत्काल डायल 112 में काल कर तत्काल पुलिस को सूचना दें,,पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनन्द,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page