उत्तराखण्ड
बजट सत्र 2023-24 हेतु बजट में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जनता के सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु बजट पूर्व संवाद का आयोजन,, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,,
हल्द्वानी
बजट पूर्व संवाद के आयोजन हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा को नोडल अधिकारी नामित किया है।
• मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने बताया कि बजट सत्र 2023-24 जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जनता के सुझाव आमंत्रित किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि जन-सहभागिता को और सशक्त बनाने के लिए जनपद स्तर पर बजट पूर्व संवाद 04 मार्च (शनिवार) पूर्वाह्न 11 बजे कार्यालय महाप्रबन्बधक जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी के सभागार कक्ष में आयोजित की गई है।