Homeउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव में फिर परचम लहरायेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव में फिर परचम लहरायेगी भाजपा

यू एस सिजवाली भवाली

लोकसभा चुनाव में फिर परचम लहरायेगी भाजपा

-भवाली में हितेश साह को दिलाई भाजपा की सदस्यता

भवाली। नगर में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिंदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाएं। पहली बार नगर में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाया। इसके अलावा नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता हितेश साह को फूल मालाओं के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई। और पार्टी के प्रति निष्ठा भाव से मजबूत बनाने का आवाहन किया। मंगलवार को नगर के पर्यटक आवास गृह में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बन रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना होगा।
इससे पूर्व उन्होंने बताया कि 17 से दो अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा चला रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताया। जीवन मे एक वृक्ष लगाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या ने प्राधिकरण हटाने को ज्ञापन सौपा। वही रोडवेज कर्मचारी यूनियन मंडल अध्यक्ष एल डी पालीवाल ने कर्मचारियों के हित के लिए ज्ञापन सौपा।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, पुष्कर जोशी, हितेश साह, त्रिवेंद्र साह, नंद किशोर पाण्डे, सचिन गुप्ता, कंचन साह, उमा पढालनी, भावना मेहरा, मीना बिष्ट, सुनील कुमार, जुगल मठपाल, प्रगति जैन, वर्षा, एल डी पालीवाल, आदि कार्यकर्ता रहे।

यह भी पढ़ें -   जिलाधिकारी विकास कार्यों की माह में दो बार समीक्षा अवश्य करें।मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी,
यह भी पढ़ें -   एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में महिला पुलिस कर्मी को किया सम्मानित,

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने प्राधिकरण हटाने को सौपा ज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर नगर से प्राधिकरण हटाने को ज्ञापन सोपा। कहा कि अगर जल्द प्राधिकरण नही हटा तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। कहा गरीब जनता दो कमरे नही बना पा रही है। जिससे गरीब जनता को ही प्राधिकरण से जूझना पड़ रहा है।

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page