Homeउत्तराखण्डसंपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाएगा सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी...

संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाएगा सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव महात्मा सत्यबोधानंद

“अजय उप्रेती लालकुआ”

संपूर्ण भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाएगा सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव महात्मा सत्यबोधानंद
रुद्रपुर मानव उत्थान सेवा समिति सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव भारतवर्ष के सभी 4000 शाखाओं में धूमधाम से मनाएगी इस बात की जानकारी आज यहां मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधा नंद जी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी दिनेशपुर रोड स्थित पेंटागन कॉलोनी में श्री हंस विभु कीर्ति आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि सदगुरुदेव जी का पावन जन्मोत्सव इसी क्रम में रुद्रपुर में 11 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा उन्होंने बताया कि सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक विभिन्न जन्मोत्सव कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति एक धार्मिक सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था है जो एक राष्ट्र एक ध्वज एक आत्मा के सिद्धांत पर काम करती है उन्होंने बताया कि सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के मार्गदर्शन में वर्तमान में 8000 संत महात्मा तथा प्रचारक मानव धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानव उत्थान सेवा समिति का कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारतवर्ष के अलावा एशिया तथा यूरोप के देशों तक फैला हुआ है महात्मा जी ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर कार्यक्रम के जरिए भी सामाजिक जागरूकता लाने का कार्य किया जाता है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण शिक्षा तथा स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में भी मानव उत्थान सेवा समिति लगातार कार्य करती रहती है इसके अलावा उन्होंने बताया कि दलित एवं शोषित वर्ग के बीच में जाकर भी मानव उत्थान सेवा समिति उनके जीवन उत्थान की दिशा में प्रयास करती है इस अवसर पर उनके साथ महात्मा प्रचारिका बाई महात्मा प्रभाकरानंद वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैया सिंह एडवोकेट सोमवीर सिंह तथा मीडिया प्रभारी अजय उप्रेती भी मौजूद थे

यह भी पढ़ें -   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ,,,

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   पर्वतीय पत्रकार महासंघ की होली में कलाकारों ने बांधा समा,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page