Homeउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दी,

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी जनजातियां हमारा गौरव हैं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। अपनी परंपराओं से और अपनी कला, संस्कृति के माध्यम से जनजाति समुदाय हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। पूर्वाेत्तर राज्यों में अपनी सेवा काल के दौरान अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें लम्बे समय तक ऐसे लोगों के बीच कार्य करने का मौका मिला है। जनजाति समुदाय की संस्कृति और कला को बेहद करीब से जानने का मौका मिला है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी से जनजातियों के उत्थान और कल्याण के लिए सुझाव प्राप्त किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि जनजाति समुदाय को आगे बढ़ाने के भरपूर अवसर प्रदान किये जाएं और उनके शिक्षा और रोजगार में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के दौरे के दूसरे दिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर किया निरीक्षण ,,,
यह भी पढ़ें -   यहाँ उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को दिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

janjatiyagauravdivas

worldtribalday #janjatiyagauravdivas

Advertisements

Ad
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
यह भी पढ़ें -   अग्निशामक दल के फायर फाइटरो की सूझ बूझ से हादसा टला,,,

Latest News

Advertisements

Advertisement
Ad

You cannot copy content of this page